Check out this breaking news report.
This article covers key details about भारतीय इलाक़े को चीन की ओर से नया नाम देने पर विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report delivers the facts you need to know.
See the complete story here.
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत बिना किसी नतीजे के ख़त्म हो गई. हालाँकि दोनों देशों के बीच कोई बातचीत हो पाएगी या नहीं, इसे लेकर भी शुरू से संदेह बना हुआ था.
अनिश्चितता का दौर
शुक्रवार को जब पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सड़कें साफ़ की गईं और वहाँ सुरक्षा बढ़ाई गई थी, तब भी इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी कि क्या अमेरिका-ईरान शांति वार्ता आगे बढ़ पाएगी या नहीं.
फिर इस मामले में हमें हलचल दिखाई देने लगी. शुक्रवार की आधी रात को ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुँचा. उनका स्वागत पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने किया.
इसके बाद शनिवार सुबह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ‘एयर फ़ोर्स टू’ विमान से उतरे तो डार और मुनीर ने उनसे मुलाक़ात की.
अलग-अलग और आमने-सामने की बातचीत
इसके बाद दोनों पक्षों ने पाकिस्तानी प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाक़ात की. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि वे “रचनात्मक रूप से बातचीत करेंगे.”
फिर पाकिस्तान सरकार के सूत्रों ने बीबीसी को बताया और बाद में व्हाइट हाउस ने भी इसकी पुष्टि की कि इस्लामाबाद में आमने-सामने की त्रिपक्षीय बातचीत चल रही थी.
देर रात तक चली बातचीत
इस शांति वार्ता में दोनों पक्ष पूरी रात बातचीत में व्यस्त रहे, और इसके बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक की गई.
इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
नतीजा क्या रहा?
रविवार सुबह पाकिस्तान में ईरानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया.
इस बयान में बातचीत को “गहन (इन्टेंसिव)” बताया गया और अमेरिका से “अत्यधिक मांगों और गैरकानूनी अनुरोधों” को छोड़ने का आग्रह किया गया.
इसके कुछ ही देर बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अमेरिका ने अपनी ‘सीमाएं’ साफ़ कर दी थीं, लेकिन ईरान उसकी शर्तों पर सहमत नहीं हुआ.
रविवार को दोनों प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से रवाना हो गए हैं.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.