Stay updated with the latest news.
This article covers the latest updates on राहुल गांधी को धमकी देने वाला शख़्स गिरफ़्तार हुआ – The MediaNews हिंदी.
Brought to you by our news desk, this report covers the ground reality.
Dive into the detailed report.
इमेज स्रोत, Kazi Salahuddin Razu/NurPhoto via Getty
भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20
वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 स्टेज की टीमें तय होने के बाद आईसीसी ने अगले टी20 वर्ल्ड कप
के लिए क्वॉलिफाई करने वाली टीमों का एलान कर दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2028 में जगह पक्की करने वाली टीमों की सूची में बांग्लादेश भी शामिल है. यह वर्ल्ड कप
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में खेला जाएगा.
आईसीसी के मुताबिक़, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज पार करने
यानी सुपर आठ में जगह बनाने वाली टीमें सीधे तौर पर अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए
क्वालिफ़ाई कर गई हैं.
इनमें भारत, वेस्ट इंडीज़, दक्षिण
अफ़्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड, ज़िम्बॉब्वे और पाकिस्तान का नाम शामिल है.
अगले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के हाथों है, ऐसे में
इन दोनों टीमों को पहले से ही टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिली हुई थी.
बाकी बची हुई तीन जगहें टी20 रैंकिंग
में शीर्ष क्रम की अगली तीन टीमों को मिलेंगी.
आईसीसी के मुताबिक़, टी20 वर्ल्ड कप के बाद 9 मार्च को टी20 रैंकिंग
जारी की जाएगी. इसके मुताबिक़ अगली तीन टीमों का एलान होगा.
हालांकि, आईसीसी ने यह भी बताया कि मौजूदा रैंकिंग को प्रभावित करने के लिए कोई
अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला निर्धारित नहीं है. ऐसे में ये तीन स्पॉट बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड को मिलने तय हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2028 में कुल 20
टीमें हिस्सा लेंगी. बाक़ी की आठ टीमों का एलान रीजनल क्वालिफ़िकेशन के ज़रिए
होगा.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.