Check out this breaking news report.
This article covers the important facts regarding अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- ज़रूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश का इंतज़ार – The MediaNews हिंदी.
Aggregated from leading news outlets, this report covers the ground reality.
Dive into the detailed report.
इमेज स्रोत, EPA
इसराइल ने चेतावनी दी है कि वह दक्षिणी लेबनान पर हमले कर रहा है.
इसराइल डिफ़ेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ़) के अरबी भाषा के प्रवक्ता,अविचाई अद्राई ने दक्षिणी लेबनान में रहने वाले लोगों के लिए एक “बहुत ही अहम चेतावनी” जारी की है, क्योंकि वहाँ हवाई हमले जारी हैं.
अद्राई का कहना है कि हिज़्बुल्लाह इसराइली सेना को इस इलाके में कार्रवाई करने के लिए “मजबूर” कर रहा है और आईडीएफ़ का “आम लोगों को नुक़सान पहुँचाने का कोई इरादा नहीं है.”
उन्होंने कहा, “हम अपनी बात दोहराते हैं और आपसे आग्रह करते हैं कि आप तुरंत अपने घर खाली कर दें और ज़हरानी नदी के उत्तर की ओर चले जाएँ. जो कोई भी हिज़्बुल्लाह के लोगों, उनके ठिकानों या हथियारों के पास मौजूद होगा, वह अपनी जान को ख़तरे में डालेगा.”
वहीं ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने गुरुवार सुबह इसराइल पर कई रॉकेट हमले किए हैं.
टेलीग्राम पर एक पोस्ट में हिज़्बुल्लाह ने लेबनान बॉर्डर के पास इसराइली इलाक़े में हमले का दावा किया.
इसमें कहा गया है कि जब तक अमेरिका और इसराइल लेबनान और यहां के लोगों पर हमला जारी रखेंगे, तब तक हिज़्बुल्लाह की प्रतिक्रिया जारी रहेगी.
इस बीच संयुक्त राष्ट्र के रिफ़्यूजी चीफ़ ने लेबनान में दस लाख लोगों के विस्थापित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ‘फौरन मदद’ की अपील की है.
यूएन रिफ़्यूजी एजेंसी के प्रमुख बरहम सालेह ने कहा है कि लेबनान के लोगों को फ़ौरन राहत और मदद की ज़रूरत है.
सालेह ने कहा है कि संघर्ष की वजह से लेबनान के बीस फ़ीसदी लोग विस्थापित हुए हैं और यह ‘’अभूतपूर्व’’ है.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.