Get the latest developments right here.
This article covers the latest updates on पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कितनी सीटें जीतने का दावा किया – The MediaNews हिंदी.
Aggregated from leading news outlets, this report delivers the facts you need to know.
Read the full updates below.
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका में डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने
ईरान में पिछले लगभग दो महीनों से चल रही जंग की लागत पर सवाल उठाए हैं. रो खन्ना
ने ये सवाल अमेरिका की ‘हाउस आर्म्ड सर्विसेज़ कमेटी’
की सुनवाई के दौरान उठाए.
इन सवालों से पहले अमेरिकी रक्षा
मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि ईरान जंग में अब तक अनुमानित ख़र्च 25 अरब डॉलर है.
खन्ना ने पूछा कि “हमारे
ठिकानों को हुए नुक़सान के कारण नए हथियार और नए विमान ख़रीदने की लागत जोड़ें तो कुल ख़र्च कितना होगा?
हेगसेथ ने जवाब दिया, “फ़िलहाल जो आंकड़ा बताया गया है वही कुल लागत के
बारे में बताता है.”
इसके बाद खन्ना ने पूछा कि ईरान जंग
के लिए “अतिरिक्त फंडिंग” के तौर पर वह कितनी राशि मांग रहे हैं.
हेगसेथ ने कहा, “ईरान के लिए यह 25 अरब डॉलर से कम होगा, लेकिन हम सिर्फ ईरान से आगे बढ़कर भी काफ़ी कुछ
मांगेंगे.”
फिर खन्ना ने इस साल की शुरुआत में
ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर हुए घातक हमले की लागत के बारे में पूछा,
जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी और जिसका आरोप
ईरान ने अमेरिका पर लगाया था.
इस पर हेगसेथ ने जवाब देने से इनकार
करते हुए कहा, “वह दुर्भाग्यपूर्ण घटना अभी जांच के
दायरे में है… मैं उससे कोई लागत नहीं जोड़ूंगा.”
अमेरिका में गैस और खाने की बढ़ती
क़ीमतों पर खन्ना ने कहा कि हर परिवार पर सालाना पांच हज़ार डॉलर का अतिरिक्त बोझ
पड़ सकता है.
वहीं, हेगसेथ ने कहा, “मैं आपसे
सिर्फ यह पूछूंगा कि ईरान के परमाणु बम की क़ीमत क्या होगी,” और यह भी कहा कि “हमारे पास एक मज़बूत
इकोनॉमिक टीम है जो इसे संभाल रही है.”
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.