Stay updated with the latest news.
This article covers the important facts regarding रुबियो ने जयशंकर से कहा- नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं – The MediaNews हिंदी.
Curated from top worldwidesources, this report delivers the facts you need to know.
See the complete story here.
इमेज स्रोत, Insta/@rj_pranit
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने ‘370 रुपये की बिरयानी’ से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने के बाद अब माफ़ी मांगी है.
मोरे ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह माफ़ी मांगते और भविष्य
में ख़ुद पर सुधार लाने की बात कहते दिख रहे हैं.
उन्होंने कहा, “आप सब ने मेरा वीडियो देखा होगा, जिसके लिए मुझे काफ़ी हेट मिल रही है. मुझे लगता
है कि मैं इस हेट के लायक हूँ भी. जब मैं उस लड़के से बात कर रहा था तो
उसने काफ़ी भद्दी बातें बोलीं और सब लोग उस पर हँस रहे थे.”
मोरे ने कहा, “मैं भी उत्साह में आ गया और चीज़ों को सही तरीक़े
से देख नहीं पाया. मैं चाहता तो उसको वहीं पर रोक सकता था, जो मैं नहीं कर पाया. इसकी वजह से जिस किसी को भी दुख पहुँचा है,
मैं उन सभी से माफ़ी माँगना चाहता हूँ.”
इसके अलावा मोरे ने कहा कि उनके
ख़िलाफ़ जो क़ानूनी कार्यवाही हो रही है, उसमें वह
पूरा सहयोग कर रहे हैं.
उन्होंने लोगों से ख़ुद के लिए मौक़ा
भी माँगा. मोरे ने कहा, “मैं बस
यही निवेदन करना चाहता हूँ कि आप सब मुझे एक मौक़ा दें. मैं बेहतर इंसान बनकर
दिखाऊंगा.”
उन्होंने कहा, “ये मेरे लिए एक सीख थी. मैं ख़ुद के ऊपर काम कर
रहा हूँ, मैं अपने कॉन्टेंट के ऊपर भी काम
करूँगा.”
क्या है मामला?
प्रणीत मोरे के शो में एक युवक
हिमांशु जांगड़ा ने बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने बिरयानी पर 370 रुपए खर्च किए थे.
इसके बदले उन्होंने सेक्शुअल फेवर
चाहा और लड़की की अनिच्छा के बावजूद मनमानी की. हिमांशु की इन बातों को सुन शो के होस्ट ने हँसते हुए इसे बढ़ावा दिया था.
जल्द ही शो का यह क्लिप वायरल हो गया और सवाल उठने लगे.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.