34.7 C
New Delhi
Friday, June 19, 2026

आयुष मलिक मामले में ‘फ़ेक और एआई कंटेंट’ को लेकर तीन नई एफ़आईआर – BBC News हिंदी

Must read

James Y. Falcon
James Y. Falconhttps://scribbledpage.com
James Y. Falcon is a digital journalist and long-form content strategist covering global sports, entertainment, education, and trending world affairs. With a strong focus on search-driven news and audience behavior, his work blends real-time trend analysis with clear, contextual reporting. James specializes in breaking down fast-moving topics—ranging from international football and franchise cricket to exam updates and pop-culture shifts—into accurate, reader-friendly narratives. His articles are designed to help readers understand not just what is happening, but why it matters in a rapidly changing digital landscape. When not tracking global trends or analyzing search data, James focuses on refining long-form journalism for modern platforms, with an emphasis on clarity, credibility, and reader trust.

Get the latest developments right here.
This article covers the breaking situation concerning आयुष मलिक मामले में ‘फ़ेक और एआई कंटेंट’ को लेकर तीन नई एफ़आईआर – The MediaNews हिंदी.
Brought to you by our news desk, this report provides the essential context.
Dive into the detailed report.

आयुष मलिक

इमेज स्रोत, AYUSH Malik Social Media

इमेज कैप्शन, आयुष मलिक का दावा है कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से इस्लाम धर्म अपनाया और मोहम्मद अली नाम रखा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में आयुष मलिक के इस्लाम क़ुबूल करने के मामले में शामली पुलिस ने तीन और एफ़आईआर दर्ज की हैं. ये एफ़आईआर आयुष मलिक के धर्म-परिवर्तन के मुक़दमे से अलग हैं.

शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बात करते हुए कहा, “आयुष मलिक प्रकरण में सोशल मीडिया पर फ़ेक और एआई-जनरेटेड कंटेंट शेयर करने के मामले में शामली पुलिस ने तीन मुक़दमे दर्ज किए हैं.”

एसपी के मुताबिक़, “कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक महिला को आयुष की बहन बताकर कंटेंट शेयर किया गया. इस संबंध में एक एफ़आईआर दर्ज की गई है. दो अन्य एफ़आईआर आयुष मलिक के एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर करने से जुड़ी हैं.”

शामली पुलिस के मुताबिक़, आयुष मलिक मामले में गठित शामली पुलिस की एसआईटी इन एफ़आईआर की भी जांच करेगी.

पुलिस अधीक्षक ने बीबीसी से कहा, “फ़र्ज़ी कंटेंट की जांच के दौरान शामली पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था. उससे एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है. उसे जेल भेज दिया गया है.”

उन्होंने कहा, “अभी पुलिस की टीमें महाराष्ट्र गई हैं. वहां संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी. अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं और गिरफ़्तारी की धाराएं बनती हैं, तो आगे और भी गिरफ़्तारियां होंगी.”

तस्वीर पर विवाद

हाल के दिनों में आयुष मलिक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी, जिसमें वो क्लीन शेव में दिख रहे हैं.

इस तस्वीर को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बीबीसी से कहा, “अभी हम यह जांच कर रहे हैं कि यह तस्वीर एआई-जनरेटेड है या नहीं. आयुष ने शेव करवाई है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी पुलिस नहीं कर सकती. आयुष अपने परिजनों के साथ है. उसके परिवार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि फ़िलहाल उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए.”

हालांकि, इस प्रकरण पर ग्राउंड रिपोर्ट के लिए जब बीबीसी की टीम शामली में थी, तब आयुष मलिक अपने घर पर ही थे और वहां पुलिस का सख़्त पहरा था. शामली पुलिस आयुष मलिक से किसी से मुलाक़ात नहीं करने दे रही थी.

आयुष मलिक का आख़िरी सार्वजनिक बयान 8 जून को आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से, बिना किसी दबाव के इस्लाम धर्म अपनाया है.

आयुष मलिक के धर्म-परिवर्तन के मामले में शामली पुलिस ने उनकी तथाकथित पत्नी चांदनी क़ुरैशी और उनके पिता को गिरफ़्तार किया था. चांदनी के एक अन्य रिश्तेदार को भी बाद में इस मामले में गिरफ़्तार किया गया.

Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.

Source: Click here to read the full original article

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article