Get the latest developments right here.
This article covers the latest updates on टी20 महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report delivers the facts you need to know.
See the complete story here.
इमेज स्रोत, Indranil Aditya/NurPhoto via Getty Images
महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन
भी भारी बारिश जारी है. मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़
रही हैं.
भारत मौसम विभाग ने रविवार (5 जुलाई)
को मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की संभावना जताई है. यह
अलर्ट 6 जुलाई तक के लिए जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने मुंबई के अलावा रायगढ़,
नासिक, पालघर,
ठाणे, पुणे,
सतारा और रत्नागिरी ज़िलों में बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स
पर एक पोस्ट में उन क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी, जहां आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. उन्होंने मुंबई, ठाणे, पालघर और
पनवेल के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया.
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर:
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी): 1916
पालघर: 02525-297474 / +91 82379
78873
ठाणे नगर निगम: 022-25364779 /
022-25301740 / +91 93723 38827
ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ:
1800-222-108 / 8657887101
पनवेल नगर निगम: 022-27458040 / 41 /
42
इमेज स्रोत, ANI
पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज़्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में मुंबई और घाटमाथा क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है. कोलाबा में 265.6 मिमी और सांता क्रूज़ में 227.7 मिमी बारिश दर्ज की गई.
रायगढ़ ज़िले के माथेरान में 408 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि भीरा में 386 मिलीमीटर हुई. वहीं सांगली ज़िले के डोंगरवाडी में 398 मिलीमीटर बारिश हुई.
ये आंकड़े चार जुलाई सुबह आठ बजे से पांच जुलाई सुबह 8.30 तक के हैं.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.