Stay updated with the latest news.
This article covers the latest updates on इंजीनियर रशीद को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम ज़मानत – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report covers the ground reality.
Read the full updates below.
इमेज स्रोत, ATTA KENARE / via Getty Images
बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़,
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ने लिखित
संदेश जारी किया है. यह संदेश सरकारी टेलीविज़न पर भी प्रसारित किया गया.
ख़ामेनेई का यह संदेश ताज़ा अमेरिकी
हमलों के बाद आया है.
अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने
दक्षिणी ईरान में नए हमले किए हैं, जिनमें
ईरानी मिसाइल ठिकानों और उनके जहाज़ों को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी
सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान
में कहा कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए और उनका मक़सद ईरानी बलों से सैनिकों को
होने वाले ख़तरे से बचाना था.
मार्च में सुप्रीम लीडर चुने जाने के
बाद से ख़ामेनेई सार्वजनिक रूप से नज़र नहीं आए हैं. अब तक उन्होंने लिखित बयान
ही जारी किए हैं.
बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़,
मोजतबा ख़ामेनेई ने लिखित संदेश में कहा है कि
खाड़ी क्षेत्र के देश अब अमेरिकी ठिकानों के लिए ढाल नहीं बनेंगे.
उन्होंने कहा, “यह निश्चित है कि समय का पहिया पीछे नहीं मुड़ेगा
और इस क्षेत्र के देश और ज़मीन अब अमेरिकी ठिकानों के लिए ढाल नहीं बनेंगी.”
उन्होंने यह भी कहा, “अमेरिका दिन-प्रतिदिन अपनी पिछली स्थिति से दूर
होता जा रहा है.”
अपने संदेश में ख़ामेनेई ने इसराइल
का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, “अस्थिर
ज़ायोनी शासन और इसराइल अपने दुर्भाग्यपूर्ण जीवन के अंतिम चरण में पहुँच रहे
हैं.”
इस लिखित संदेश में ख़ामेनेई ने 10
साल पहले अपने पिता के बयानों को याद करते हुए कहा कि इसराइल “25 साल बाद का
इतिहास नहीं देख पाएगा.”
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.