Here is a trending story you shouldn’t miss.
This article covers the breaking situation concerning कर्नाटक: डीके शिवकुमार चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report covers the ground reality.
Read the full updates below.
इमेज स्रोत, ANI
रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स
ट्रायल्स के तीसरे मुक़ाबले में हार के बाद बाहर हो गई हैं. इसके बाद उन्होंने
अपनी ट्रेनिंग बढ़ाने और आगे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई.
उन्होंने कहा, “मैंने अच्छा किया. जितना मैं कर सकती थी, मैंने अपना सौ प्रतिशत दिया है… मेरे अंदर जितनी एनर्जी थी मैंने अपना सब दिया है. मुझे लगता है मेहनत कम थी, मैं और मेहनत करूंगी.”
विनेश ने ट्रायल्स में ‘पक्षपात’ और ‘चीटिंग’ का भी आरोप लगाया. हालांकि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ‘ट्रायल साफ़-सुथरा हुआ’ है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में
उन्होंने कहा, “ज़ाहिर तौर पर पक्षपात हुआ है,
लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं इतनी ट्रेनिंग करूं
कि ये जो चीटिंग कर रहे हैं, उनकी
चीटिंग भी पीछे रह जाए. और ये चाह कर भी मुझे न हरा पाएं.”
विनेश ने कहा, “मैं कोशिश करूंगी कि ट्रेनिंग बढ़ाऊं, और अच्छा करूं.”
वहीं, एएनआई ने जब विनेश से सवाल किया कि ‘उन्होंने कहा है कि ट्रायल्स ठीक-ठाक हुए हैं, अगर कोई दिक्कत है तो उसमें कुछ नहीं कर सकते.’
इस पर उन्होंने कहा, “मुझे कुछ बोलने की ज़रूरत नहीं है, सबने देखा है कितने फ़ेयर तरीक़े से (ट्रायल्स) हुए हैं. पूरा देश जानता है.”
वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, “ट्रायल साफ़-सुथरा हुआ है. रेफ़री, ऑफ़िशियल्स और मीडिया के देखरेख में फ़ेयर चयन हुआ है. जो जीते हैं उन्हें बधाई. जो हारे हैं उन्हें भी बधाई और आगे अच्छी तैयारी करें. आगे और तैयारी के साथ मैट पर आएं.”
ट्रायल्स पर आरोपों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “यहां आईओए और खेल मंत्रालय के ऑब्ज़र्वर बैठे हुए हैं. मुझे नहीं लगता कि कहीं से कोई आरोप लगेगा.”
विनेश ने बातचीत के दौरान सुप्रीम
कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट को धन्यवाद कहा.
उन्होंने कहा, “मैं बड़ी शुक्रगुज़ार हूं सुप्रीम कोर्ट और
दिल्ली हाई कोर्ट का. उन्होंने अनुमति दी, इसीलिए
मैं आज मैट पर हूं, नहीं तो ये लोग तो मुझे किसी भी तरह
से मैट पर नहीं आने देना चाहते थे. शुरू से मैं यही बोल रही थी कि मैट पर तय होने
दो कि कौन अच्छा है और कौन नहीं है.”
विनेश को एशियन गेम्स के ट्रायल्स
में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इजाज़त दी. इससे पहले दिल्ली
हाई कोर्ट ने भी उन्हें ट्रायल्स में शामिल होने के लिए अनुमति दी थी.
हालांकि, भारतीय कुश्ती महासंघ ने हाई कोर्ट के इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में
चुनौती दी थी.
विनेश फोगाट शनिवार को हुए ट्रायल्स के तीसरे मुक़ाबले में हार के बाद ट्रायल्स से बाहर हो गईं.
विनेश ने अपने पहले मुक़ाबले में ज्योति के ख़िलाफ़ 7-1 की आसान जीत हासिल की. वहीं दूसरे मुक़ाबले में निशु ने उन्हें कड़ी टक्कर दी.
निशु ने मुक़ाबले में 5-0 की बड़ी बढ़त बना ली थी, लेकिन विनेश ने वापसी करते हुए यह मुक़ाबला जीत लिया.
तीसरे मुक़ाबले में उन्हें हरियाणा की मीनाक्षी के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा. मुक़ाबले में विनेश ने 4 अंक हासिल किए, जबकि मीनाक्षी ने 6 अंक जुटाए.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.