Here is a trending story you shouldn’t miss.
This article covers key details about अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान से होने वाले नुक़सान की भरपाई को लेकर कही ये बात – The MediaNews हिंदी.
Curated from top worldwidesources, this report delivers the facts you need to know.
Dive into the detailed report.
इमेज स्रोत, ANI
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने वाला है. इस चुनाव का नतीजा कुछ दिन पहले तक लगभग तय माना जा रहा था. विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से बीजेपी दो सीटें और कांग्रेस एक सीट जीतती दिखाई दे रही थी.
लेकिन रिटर्निंग ऑफ़िसर ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया है.
बीजेपी ने एक शिकायत में आरोप लगाया था कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने नामांकन के साथ दाखिल फॉर्म 26 में न्यायालय में कथित तौर पर लंबित एक मामले की जानकारी नहीं दी.
कांग्रेस ने इस आरोप को ग़लत बताया है और रिटर्निंग ऑफ़िसर के फ़ैसले को क़ानून के ख़िलाफ़ दिया गया फ़ैसला कहा है.
बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने का विरोध किया.
कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग से हर क़ानूनी पहलू के आधार पर चर्चा की गई. उन्होंने उम्मीद जताई है कि चुनाव आयोग रिटर्निंग ऑफ़िसर के फ़ैसले पर ख़ुद रोक लगाएगा.
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करते हुए ”रिटर्निंग ऑफ़िसर ने 2 और 2 पांच ही नहीं, बल्कि 7 कर दिया है.”
इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने कहा, “केजी और पहले साल के लॉ स्टूडेंट को भी पता होता है कि बिना संज्ञान के क़ानून की नज़र में कोई आपराधिक मामला बनता ही नहीं है. इसका मतलब है कि मीनाक्षी नटराजन के ख़िलाफ़ कोई मामला ही नहीं है जिसके बारे में नामांकन के वक़्त जानकारी देतीं.”
सिंघवी ने कहा, “सेक्शन 33 ए (जनप्रतिनिधित्व कानून) कहता है कि अगर संज्ञान लिया जाए तो इसके बाद जांच होगी, फिर चार्जशीट फ़ाइल की जाएगी. सेक्शन कहता है कि इसके बाद जज चार्ज फ्रेम करेंगे और जो चार्ज फ्रेम होगा उसी के बारे में जानकारी देनी होती है.”
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि रिटर्निंग ऑफ़िसर ने संज्ञान शब्द का इस्तेमाल किया है, जबकि संज्ञान लिया ही नहीं गया है.
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार अहम बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के प्रभारी और राज्यों के पार्टी अध्यक्ष शामिल होने वाले है.
कांग्रेस के क़रीबी सूत्र ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया है कि यह बैठक सुबह 11:30 पर दिल्ली में होगी, जिसमें मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द किए जाने के मुद्दे पर अहम फ़ैसला हो सकता है.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.