28.6 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026

इसराइली हमलों में मारे गए 12 लोग, लेबनान ने अमेरिका से की ये अपील – BBC News हिंदी

Must read

James Y. Falcon
James Y. Falconhttps://scribbledpage.com
James Y. Falcon is a digital journalist and long-form content strategist covering global sports, entertainment, education, and trending world affairs. With a strong focus on search-driven news and audience behavior, his work blends real-time trend analysis with clear, contextual reporting. James specializes in breaking down fast-moving topics—ranging from international football and franchise cricket to exam updates and pop-culture shifts—into accurate, reader-friendly narratives. His articles are designed to help readers understand not just what is happening, but why it matters in a rapidly changing digital landscape. When not tracking global trends or analyzing search data, James focuses on refining long-form journalism for modern platforms, with an emphasis on clarity, credibility, and reader trust.

Get the latest developments right here.
This article covers the latest updates on इसराइली हमलों में मारे गए 12 लोग, लेबनान ने अमेरिका से की ये अपील – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report provides the essential context.
Read the full updates below.

हादसे वाली जगह

इमेज स्रोत, Ishant Chauhan/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, दो मृतकों और एक घायल के परिजनों ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बात की है (तस्वीर: हादसे वाली जगह)

दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुए हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है. वहीं, पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं.

दो मृतकों और एक घायल के परिजनों ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बात की है.

हादसे में जान गंवाने वाले 19 वर्षीय अक्षत सिंह यादव के रिश्तेदार धीरज ने बताया कि अक्षत बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रहता था और दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेकेंड ईयर का छात्र था.

धीरज ने बताया, “हादसे की खबर मिलने के बाद से अक्षत की मां सदमे में हैं और ज्यादातर समय चुप रहती हैं. परिवार अक्षत के शव को मध्य प्रदेश के कटनी ले जा रहा है, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.”

धीरज ने कहा कि अगर अक्षत को जल्दी रेस्क्यू कर लिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी.

हादसे में मारे गए अर्पित जहाज के परिवार ने बताया कि उन्हें उसकी मौत की जानकारी दोस्तों के जरिए मिली.

अर्पित जहाज की चाची स्वाति ने बताया कि परिवार मध्य प्रदेश के देवास से करीब दोपहर 3 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था.

स्वाति ने कहा, “हादसे में अर्पित का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. शव की हालत ऐसी थी कि शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई. बाद में परिवार ने उसके दाहिने हाथ पर बने तिल के जरिए पहचान की.”

अर्पित के पिता भूपेंद्र जहाज ने बताया कि परिवार ने अर्पित की आंखें दान कर दी हैं. उन्होंने कहा, “अगर समय रहते रेस्क्यू हो जाता तो हमारा बच्चा आज हमारे बीच होता.”

एम्स ट्रॉमा सेंटर

इमेज स्रोत, SHUBH RANA

इमेज कैप्शन, घायलों का इलाज़ एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है

हादसे में घायल नीरज बावा के पिता दर्शन दास ने बताया कि उन्हें बेटे के साथ हुए हादसे की जानकारी रविवार दोपहर करीब 3 बजे टीवी न्यूज देखकर मिली.

दर्शन दास ने बताया कि उन्होंने राखी और कपड़ों के जरिए नीरज को पहचाना. उनकी बेटी ने भी टीवी पर उसे पहचान लिया.

दर्शन दास के मुताबिक़, घटना के तुरंत बाद नीरज ने अपने एक दोस्त को अपनी लोकेशन भेजी थी. इसके बाद उसने अपना फोन बाहर की तरफ फेंक दिया.

उन्होंने कहा, “मेरे पास उसका फोन है. इस पर स्क्रैच है. ये उसकी समझदारी थी कि जैसे ही हादसा हुआ, उसने तुरंत अपनी लोकेशन भेज दी, जिससे उसके दोस्त उस तक पहुंच पाए.”

नीरज को अंदरूनी चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. दर्शन दास ने बताया कि परिवार रात करीब 2 बजे अस्पताल पहुंचा था. घटना के अगले दिन दोपहर करीब साढ़े 3 बजे नीरज को एम्स में भर्ती कराया गया.

Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.

Source: Click here to read the full original article

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article