Stay updated with the latest news.
This article covers key details about दक्षिण अफ़्रीका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच दूसरे सुपर ओवर में हुआ मैच का फ़ैसला, किसने मारी बाज़ी – The MediaNews हिंदी.
Curated from top worldwidesources, this report provides the essential context.
Read the full updates below.
इमेज स्रोत, Getty Images
टी-20 वर्ल्ड कप के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीका ने अफ़ग़ानिस्तान की हरा दिया है.
मैच का फ़ैसला दूसरे सुपर ओवर के बाद हुआ. रेगुलर मैच के टाई होने के बाद पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया था.
पहले सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने 17 रन बनाए. इसके बाद बैटिंग उतरी दक्षिण अफ़्रीका ने भी 17 ही रन बनाए.
इस वक्त दूसरा सुपर ओवर हुआ. दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ़्रीका की टीम अफ़ग़ानिस्तान पर भारी पड़ी.
पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ़्रीका ने 23 रन बनाए. इसके जवाब में अफ़ग़ानिस्तान छह गेंदों में सिर्फ़ 19 रन बना पाया.
इमेज स्रोत, Getty Images
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ़्रीका की ओर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर बैटिंग के लिए उतरे. मिलर ने दो छक्कों की मदद से 16 बनाए. स्टब्स ने सात रन बनाए.
23 के स्कोर को चेज़ करने उतर रहमानउल्लाह गुरबाज़ और अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई 19 रन ही बना पाए
इस मैच में साउथ अफ़्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 187 रन बनाए. वहीं अफग़ानिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर ख़त्म होने से दो गेंद पहले ठीक ठीक 187 रन पर आउट हो गई.
इस वजह से मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.