Get the latest developments right here.
This article covers the latest updates on ‘पीएम मोदी इस साल रूस के दौरे पर जा सकते हैं’, रूसी विदेश मंत्री ने जताई उम्मीद – The MediaNews हिंदी.
Curated from top worldwidesources, this report covers the ground reality.
See the complete story here.
इमेज स्रोत, Getty Images
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में समुद्री सुरक्षा को लेकर ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर ईरान ने अपने अधिकारों का ज़िक्र किया है, साथ ही अमेरिका, इसराइल और उनके समर्थकों से जुड़े जहाज़ों पर टिप्पणी की है.
ईरानी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “ईरान ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों को लेकर प्रतिबद्ध एक जिम्मेदार देश के तौर पर समुद्री मार्ग की स्वतंत्रता और सुरक्षा के सिद्धांतों को लगातार बनाए रखा है.”
“कई सालों से ईरान ने इस क्षेत्र में मौजूद फ़ारस खाड़ी, होर्मुज़ स्ट्रेट और ओमान सागर में इन सिद्धांतों की रक्षा करने का प्रयास किया है. यह स्पष्ट है कि व्यवहार में इन सिद्धांतों का सम्मान समुद्र तट पर स्थित देशों की संप्रभुता और अधिकारों के सम्मान के बिना संभव नहीं है.”
ईरानी विदेश मंत्रालय ने आगे कहा है, “28 फरवरी 2026 से, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) और बल प्रयोग को प्रतिबंधित करने वाले नियमों का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला किया. इसके परिणामस्वरूप फ़ारसी खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज़ स्ट्रेट में एक ख़तरनाक स्थिति पैदा हो गई है. इसने नेविगेशन और शिपिंग की सुरक्षा को सीधे तौर पर प्रभावित किया है.”
“ईरान ने इन हमलों की वजह से आत्मरक्षा में इस इलाक़े में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान ने कई ऐसे उपाय अपनाए हैं, जिनसे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हमलावर और उनके समर्थक ईरान के ख़िलाफ़ अपनी दुश्मनी के मक़सद को आगे बढ़ाने के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट का दुरुपयोग न कर सकें.”
ईरानी विदेश मंत्रालय का कहना है, “होर्मुज़ स्ट्रेट के तटीय देश के रूप में और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक़ ईरान ने उन जहाज़ों के गुजरने पर रोक लगा दी है जो हमला करने वाले पक्षों के स्वामित्व वाले हैं या उनसे जुड़े हैं, या फिर जो उनकी आक्रामक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं.”
इमेज स्रोत, X/@Iran_in_India
“बार-बार ज़ोर देकर कहा गया है कि होर्मुज़ स्ट्रेट बंद नहीं है, इसके माध्यम से होने वाला समुद्री यातायात निलंबित नहीं किया गया है. इस रास्ते से जहाज़ों का आवागमन जारी है, बशर्ते कि इसके लिए ज़रूरी उपायों और युद्ध की वजह से पैदा पहलुओं का पालन किया जाए.”
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.