Check out this breaking news report.
This article covers the breaking situation concerning पुतिन की चेतावनी- यूरोपीय देशों ने रूसी जहाज़ जब्त किए तो जवाब देगा रूस – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report gives you the full picture.
See the complete story here.
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को संसद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा वो विपक्ष के सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “लापता” और “भाग गए” जैसे शब्दों का इस्तेमाल आजकल भारत की सार्वजनिक और संसदीय राजनीति में ज़्यादा सुनने को मिल रहा है.
अमित शाह ने कहा कि वह संसद सत्र शुरू होने के बाद से लगातार संसद आ रहे हैं और अपने चैंबर में बैठते हैं. लेकिन विपक्ष दोनों सदनों में संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है, तो ऐसे में सरकार क्या कर सकती है?
नीट प्रदर्शन पर चर्चा को लेकर उन्होंने कहा, “संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही साफ कर चुके हैं कि सरकार नीट प्रदर्शन पर पूरी चर्चा के लिए तैयार है. सरकार ने चर्चा के लिए समय तय करने और विपक्ष से तैयार रहने को कहा था और विपक्ष की शुरुआती मांग को भी मान लिया था.”
अमित शाह ने कहा, “मैंने भी कहा है कि मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं, लेकिन वे चर्चा ही नहीं चाहते.”
उन्होंने कहा कि अब जनता तय करे कि “कौन भाग रहा है.”
अमित शाह ने कहा, “विपक्ष आज दोपहर 3 बजे तक स्पीकर को पत्र दे दें. दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक सभी तरह की चर्चा के लिए तैयार हूं, मैं सदन में बैठूंगा, सभी की बातें सुनूंगा और हर मुद्दे का जवाब दूंगा. सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा कि वे इस बात पर भी चर्चा करने के लिए तैयार हैं कि विपक्ष चर्चा क्यों नहीं चाहता.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, बस विपक्ष संसद को चलने दे.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.