Check out this breaking news report.
This article covers the latest updates on बहरीन ने 70 से ज़्यादा ईरानी मिसाइलों को नष्ट करने का दावा किया – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report gives you the full picture.
Read the full updates below.
इमेज स्रोत, AP
अमेरिका ने हिंद महासागर में ईरान का एक युद्धपोत टॉरपीडो से हमला करके डुबो दिया है.
अमेरिका ने इस युद्धपोत का नाम नहीं बताया है लेकिन उसका ये ऐलान श्रीलंकाई सरकार के उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि ईरानी युद्धपोत डेना की ओर से उनके पास एक डिस्ट्रेस कॉल (आपातकालीन संदेश) मिला जिसमें सहायता मांगी गई थी.
ईरान के इस युद्धपोत ने हाल ही में मिलिट्री एक्सरसाइज़ (सैन्य अभ्यास) में हिस्सा लिया था. जिसे इंटरनेशनल फ़्लीट रिव्यू-2026 कहा गया. इसकी मेज़बानी भारत ने की थी.
इस हमले पर विपक्षी दलों के कई नेताओं ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “ये ईरानी नौसैनिक भारत में एक कार्यक्रम में आए थे, जिन्हें हमने बुलाया था और वो हमारे मेहमान थे. जब वो वापस लौट रहे थे तब अमेरिकी सबमरीन ने उनके जहाज पर हमला कर उन्हें मार दिया.”
उन्होंने लिखा, “लेकिन पीएम मोदी की तरफ से कोई आवाज़ नहीं आई. यह कायरता मंज़ूर नहीं है. पीएम मोदी का समझौता भारत को शर्मिंदा कर रहा है.”
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ईरानी जहाज का एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने लिखा, “ये वीडियो मोदी जी की कायरता को हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज करेगा. भारत के बुलावे पर ‘मिलन युद्धाभ्यास 2026’ के लिए ईरान ने अपना जहाज भेजा था. महामहिम राष्ट्रपति जी के सामने इस जहाज की खूबियाँ बताई गई.”
संजय सिंह ने आगे लिखा, “इस जहाज को अमेरिका ने मार गिराया जिसमें 100 से अधिक नाविक मारे गए, हमारे मेहमान मारे गए और मोदी ख़ामोश हैं.”
इमेज स्रोत, @IN_HQENC
वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी (पूर्व) से समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख़ ने लिखा, “श्रीलंका के पास ‘आईआरआईएस डेना’ के डूबने से बहुत दुख हुआ. कुछ दिन पहले ही इसके नाविकों ने समुद्री सहयोग के प्रतीक मिलन एक्सरसाइज के दौरान विशाखापत्तनम में मार्च किया था. 80 से ज़्यादा नाविकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”
इस हमले पर आरजेडी की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.
प्रियंका भारती ने एक्स पर लिखा, “ईरानी पोत ने भारत के न्योते पर नेवल एक्सरसाइज में भारत में हिस्सा लिया, जिसमें हमारी राष्ट्रपति भी मौजूद थीं. जब वह पोत वापस लौट रहा था, तब हिंद महासागर के जलक्षेत्र में उस पर अमेरिका ने हमला किया और डुबा दिया.”
“अमेरिकी पनडुब्बी तमाम हथियारों से लैस थी जिसने एक गैर-युद्धक कार्रवाई से लौटते युद्धपोत पर छुपकर वार किया. भारत ने कोई भी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी.”
इससे पहले श्रीलंका की नौसेना ने बताया था कि ‘आईआरआईएस डेना’ हिंद महासागर में डूब गया है, जिसमें सवार कुल 180 में से लगभग 140 लोग लापता हैं.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.