Stay updated with the latest news.
This article covers key details about बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा, ‘देर आए दुरुस्त आए’ – The MediaNews हिंदी.
Brought to you by our news desk, this report provides the essential context.
Dive into the detailed report.
इमेज स्रोत, ANI
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने उनकी बाक़ी मांगों को भी मान लिया है.
तीसरे दौर की बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
इस दौरान सौरव दास ने कहा कि सरकार ने हमारी सभी मांगें मान ली हैं, और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से घर जाने की अपील की.
संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया, “सरकार ने दूसरी मांगें भी मान ली गई हैं.”
उन्होंने कहा, “सिर्फ़ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में दर्ज हुई एफ़आईआर को सरकार वापस लेने के लिए तैयार हो गई है. साथ ही सरकार ने वादा किया है कि भविष्य में सीजेपी के किसी भी कार्यकर्ता पर प्रोटेस्ट के लिए कार्रवाई नहीं होगी.”
आशुतोष रांका ने बताया कि एक करोड़ रुपये के मुआवज़े पर भी बात बन गई है, सरकार ने कहा है कि कानून के तहत मुआवज़ा दिया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “आज हमारी लंबी बातचीत हुई. वे एक लिखित मसौदा लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर चार बिंदु रखे थे. इसके साथ ही हमने उनकी अन्य दो मांगों पर भी चर्चा की, कोई बदले की कार्रवाई न की जाए, मुआवज़ा दिया जाए और उनके पांच सूत्रीय मांग पत्र पर विचार किया जाए.”
“हम उन्हें एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराएंगे और कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. दूसरी बात, मुआवज़े को लेकर सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम भी उनके प्रति संवेदना रखते हैं. हम सभी ने कहा है कि नियमों और प्रावधानों के अनुसार मुआवज़ा दिया जाएगा. जितना अधिक संभव होगा, उतना उन्हें दिया जाएगा.”
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.