Stay updated with the latest news.
This article covers the latest updates on रणबीर कपूर ने अपने वायरल बयान पर माफ़ी मांगते हुए दी सफ़ाई – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report gives you the full picture.
Read the full updates below.
इमेज स्रोत, Daniele Venturelli/Getty Images for The Red Sea International Film Festival
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने कोलकाता में दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान को लेकर माफ़ी मांगी है.
रणबीर कपूर ने बुधवार शाम चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले पर सफ़ाई दी. उन्होंने कहा कि दशहरा कार्यक्रम में बोलते समय उनसे ग़लती हो गई थी.
दरअसल, रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह कहते नज़र आए थे, ‘आख़िर में अंत सच्चाई-अच्छाई का ही होगा.’ उनके इस बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी.
रणबीर ने कहा, “इससे मुझे ‘रॉकस्टार’ फ़िल्म में रहमान सर (ए.आर. रहमान) के साथ किए गए काम की याद आती है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फ़ाज़ मेरे. इसलिए, मैं इसके लिए सच में माफ़ी मांगता हूं.”
गौरतलब है कि अगले महीने रणबीर की नितेश तिवारी निर्देशित फ़िल्म रामायण आने वाले है.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.