Stay updated with the latest news.
This article covers the breaking situation concerning राहुल गांधी ने पीएम मोदी से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पूछे 5 सवाल – The MediaNews हिंदी.
Brought to you by our news desk, this report delivers the facts you need to know.
Dive into the detailed report.
इमेज स्रोत, Getty Images
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा की
एक टिप्पणी के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सेहत को लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने चिंता जताई है.
इन खिलाड़ियों ने इमरान ख़ान के जल्द
स्वस्थ होने की कामना की है.
इमरान ख़ान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के
कप्तान भी रह चुके हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में 1992 का वर्ल्ड कप पाकिस्तान को
जिताया था.
उनकी सेहत पर अजय जडेजा ने शुक्रवार
को पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए कहा था, “मैंने कई भारतीयों को इमरान ख़ान के समर्थन में आवाज़ उठाते देखा है,
लेकिन जिन पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उनके साथ
क्रिकेट खेला और जो मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, वे ऐसे समय पर खामोश हैं जब उन्हें उनके समर्थन की ज़रूरत है.”
उन्होंने कहा, “यह मौजूदा सत्ताधारी दल और पाकिस्तान की सेना के
डर को दिखाता है, जो अपनी ताक़त के दम पर देश चलाती
है.”
जडेजा की इस टिप्पणी के बाद वसीम
अकरम और शोएब अख़्तर जैसे पूर्व खिलाड़ियों के बयान आए हैं.
पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने कहा, “यह सुनकर बहुत दुख होता है कि हमारे
कप्तान इमरान ख़ान स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि
अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और सुनिश्चित करें कि उन्हें हर संभव सबसे
बेहतर इलाज मिले.”
उन्होंने कहा, “उनके जल्द स्वस्थ होने और पूरी तरह ठीक होने की
कामना करता हूं.”
वहीं पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़
शोएब अख़्तर ने भी इमरान ख़ान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है.
बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, शोएब अख़्तर ने कहा, “पिछले तीन महीनों से मैं अमेरिका में इमरान ख़ान के शौकत ख़ानम कैंसर
अस्पताल के लिए धन जुटा रहा हूं. यह जानकर मुझे बहुत दुख हुआ कि उनकी आंखों की
रोशनी चली गई है.”
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि उन्हें बेहतर इलाज मिलेगा और
मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
बीते दिनों इमरान ख़ान के वकील ने
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इमरान ख़ान की एक आंख की रोशनी 15 फ़ीसदी
ही बची है.
यह ख़बर सामने आने के बाद से इमरान
ख़ान की सेहत पर भारत, पाकिस्तान समेत दुनियाभर में चर्चा
है.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.