Check out this breaking news report.
This article covers the breaking situation concerning राहुल गांधी बोले, ’22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ और मोदी चुप हैं’ – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report delivers the facts you need to know.
See the complete story here.
इमेज स्रोत, @RahulGandhi
नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”नीट के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे. धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए.”
राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि दो साल से नीट की तैयारी कर रहे 22 लाख स्टूडेंट्स ने तैयारी की और उनकी मेहनत बर्बाद हो गई.
उन्होंने कहा कि वाट्सएप पर नीट का पेपर बांटा जा रहा था और भारत के शिक्षा मंत्री कहते हैं कि ‘मेरा कुछ लेना-देना नहीं है.’
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ”यह आरएसएस, बीजेपी और हमारी यूनिवर्सिटी में इनके जो प्रोफ़ेसर बैठाए गए हैं, वीसी बैठाए गए हैं, उनके बीच की सांठ-गांठ है. इनके बीच में पैसे बनाने की सांठ-गांठ है और इस नेक्सस ने हिन्दुस्तान की शिक्षा व्यवस्था ख़त्म कर दी है.”
उन्होंने मांग की, ”प्रधानमंत्री जी को फ़ौरन आदेश देना चाहिए कि धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफ़ा दें, उन्हें हटाया जाए और दोषियों को पकड़कर जेल में डाला जाए.”
इस साल की नीट अंडर ग्रेजुएट की परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन 7 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को शिकायत मिली कि परीक्षा के कई प्रश्न पहले ही लीक हो चुके थे.
जांच में यह दावा सही पाए जाने के बाद नीट की परीक्षा रद्द कर दी गई और अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून को होगी.
इस मुद्दे पर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.