Here is a trending story you shouldn’t miss.
This article covers the latest updates on होर्मुज़ स्ट्रेट पर समझौते के संकेत मिलने के बाद गिरने लगीं तेल की क़ीमतें – The MediaNews हिंदी.
Sourced from international agencies, this report covers the ground reality.
Dive into the detailed report.

साल 2023 में ग़ज़ा युद्ध के शुरुआती दौर में, ग़ज़ा सिटी की रिहायशी इमारत पर हुए इसराइली हमले में मारे गए 112 लोगों का सामूहिक जनाज़ा निकाला गया.
मृतकों के शव हाल ही में दो सप्ताह तक चले अभियान के दौरान मलबे से निकाले गए थे. ये मृतक दो परिवारों के थे.
तस्वीरों और वीडियो में शवों को कतारों में रखते हुए दिखाया जा रहा है. हर शव पर फ़लस्तीनी झंडा डाला गया था. कुछ शवों पर मृतक की तस्वीर भी रखी गई थी. इसके बाद परिजन उन्हें दफ़नाने के लिए ले गए.
कहा जा रहा है कि ग़ज़ा में इस तरह का यह अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक जनाज़ा है.
शोक सभा में शामिल अली अबू शारिया ने कहा, “यह वह एहसास है, जिसे हमें बहुत पहले महसूस करना चाहिए था. दर्द, ग़म और अपनों को खोने का एहसास. अब जब हम उनके शव निकालकर उन्हें दफ़ना पाए हैं, तो शायद इस गहरे दुख के बीच हमें कुछ हद तक सुकून मिल सके.”
मारे गए लोगों में अबू शारिया और हस्सायना परिवारों के 40 बच्चे, 38 महिलाएं और सात विकलांग लोग शामिल थे.
ये दोनों परिवार एक ही बड़े कबीले से जुड़े थे. इन लोगों की मौत 22 नवंबर 2023 को ग़ज़ा शहर के साबरा इलाके में एक रिहायशी इमारत पर हुए इसराइली हमले में हुई थी.
यह हमला 7 अक्तूबर 2023 को दक्षिणी इसराइल पर हमास के नेतृत्व में हुए हमले के लगभग छह सप्ताह बाद हुआ था.
उस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.