Check out this breaking news report.
This article covers the breaking situation concerning डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, ‘अमेरिका फिर कर सकता है हमला’ – The MediaNews हिंदी.
Curated from top worldwidesources, this report provides the essential context.
Read the full updates below.
इमेज स्रोत, Eric Lee/Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका एक बार फिर ‘एपिक फ़्यूरी’ जैसा सैन्य अभियान चला सकता है.
हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता भी हो सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फ़्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, “हम एक और छोटा-सा ‘एपिक फ़्यूरी’ जैसा अभियान चला सकते हैं या वे समझौता कर सकते हैं.”
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान समझदारी दिखाए, तो उसे गंभीर वार्ता शुरू करने का प्रस्ताव देना चाहिए. हालांकि, उन्होंने ने यह भी कहा कि उन्हें संदेह है कि ईरान ऐसा करेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया की सबसे ख़राब अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है.
ट्रंप ने इससे पहले शुक्रवार को ही कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध को जल्द समाप्त कर सकता है.
हालांकि, उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या अमेरिका को युद्ध जल्द ख़त्म करने की कोशिश करनी चाहिए या संघर्ष को धीरे-धीरे शांत होने देना चाहिए.
Disclaimer: This content is automatically syndicated from external news feeds for informational purposes.
The views held in this article are the author’s own and do not necessarily reflect those of this website.